लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- नगर के श्री रामगोपाल नेकीराम स्कूल में आयोजित परीक्षाफल वितरण समारोह बड़े ही उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कलां की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मी देवी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके स्वर्गीय पति केबी गुप्ता की प्रारम्भिक शिक्षा इसी विद्यालय में हुई थी। जिसके कारण इस विद्यालय से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है। विद्यालय में आना उन्हें अत्यंत आनंद और गर्व की अनुभूति कराता है। समारोह के दौरान मेधावी ...