अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एएमयू पूर्व वाइस चांसलर एवं वर्तमान एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन का परिणाम है। सर सैयद अहमद खान ने जिस शैक्षिक आंदोलन की शुरुआत की थी, वही आगे चलकर एक महान शिक्षण संस्थान की शक्ल में सामने आया। जिसे आज दुनिया अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से जानती है। उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान का असली मिशन क़ौम को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना था और आज भी उसी मिशन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक शिक्षा, रिसर्च और प्रोफेशनल कोर्सेज़ पर विशेष ध्यान देने क...