बरेली, अप्रैल 4 -- मीरगंज, संवाददाता।सिंधौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में तहसील में चयनित हुए बच्चों, नवोदय की कक्षा छह में चयनित हुए बच्चे एवं कई स्कूलों के कक्षा पांच के मेधावियों को सम्मानित किया। यूटा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए वार्षिकोत्सव में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डा. डीसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण एवं बीईओ अवनीश कुमार ने किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सत्यवीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रमेश मौर्य, पूनम गंगवार, राजेश, अरविंद, संतोष शर्मा, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.