देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर में बुधवार से नए सत्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्षेत्रीय पार्षद कुसुम वर्मा, पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू और प्रिंसिपल अनुपमा डोभाल ने बच्चों को निशुल्क किताबें बांटी। इस दौरान पार्षद कुसुम वर्मा ने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे मजबूत आधार है। जबकि किताबें सबसे अच्छी दोस्त। ऐसे में वे मन लगाकर पढ़ें और अपना भविष्य सुरक्षित करें। प्रधानाचार्य अनुपमा डोभाल ने सभी को शिक्षा का महत्व बताया। पूर्व पार्षद रमेश कुमार "मंगू" ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। ताकि समाज और देश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...