शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम : डीसी
चाईबासा, अगस्त 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाली विद्यालय की सभी छात्राओं को एक साथ मंच पर आमंत्रित कर उपायुक्त की मौजूदगी में सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। उपायुक्त ने छात्राओं को नियमित अध्ययन,अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए शिक्षा ही उनके सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत माध्यम है। छात्राएं अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.