चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो मानव को ज्ञान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान कर व्यक्तित्व का विकास करता है। शिक्षा हमें सही गलत में भेद करना सिखाती है एवं बेहतर करियर का अवसर प्रदान कर आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनती है। उपायुक्त जिला समाहरणालय स्थित सभागार में प्रोजेक्ट परख: टॉप से टॉपर तक का सफर से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल व्यक्तिगत तरक्की, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज एवं राष्ट्र के निर्माण की नींव है। यह हमें अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है तथा समाज में व्याप्त भेदभाव को खत्म कर समानता और सम्मान पूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट समावेश का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.