देवरिया, अप्रैल 1 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के श्री बब्बन सिंह शिक्षा संस्थान रतसिया कोठी में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य सहित पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य जगतनारायण सिंह, शिक्षक दिग्विजय सिंह, भुनेश सिंह, रमेश सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे पीकर इंसान समाज का सर्वांगीण विकास करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभानी चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.