लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की ओर से आज सभी राज्य योजनाएं, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड एवं मिशन शक्ति से संबंधित अनुमण्डल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर किया जाना जरूरी है। बिना शिक्षा के यह संभव नहीं है। आज भी यह कुरीतियां समाज में व्याप्त है और उन कुरीतियों को आज भी गलत नहीं समझा जाता है। इन कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को जनआंदोलन का रूप देना होगा। अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से ही आते हैं क्योंकि वहां शिक्षा की कमी है, शहरों में ऐसा नहीं होता या मामले नगण्य होते हैं। अगर प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो जाए तो इन कुरीतियों को आसानी से दूर किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.