मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- जानसठ। कस्बे की आदर्श कॉलोनी के स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। समाज के लोगों को राजनीति में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा की गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने देश पर 49 वर्षों तक राज किया। देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम किया। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि इस जयंती पर लोग समाज में जो भी...