सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- शिवहर। पटेल चुनउ छात्रावास निर्माण संघ के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय गांधीनगर भवन में गोष्ठी, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ राज्य के पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के विकास से ही समाज, राज्य व देश विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट राज्य के प्रत्येक जिले में छात्रावास निर्माण के लिए संकल्पित है। शिवहर जिले में भी शीघ्र छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा ताकि समाज के विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पटेल ने किया। मौके पर जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल, राम एकबाल क्रांति, प्रो. अजय कु...