गौरीगंज, अप्रैल 8 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के 'स्कूल चलो अभियान' के तहत बुधवार को शुकुल बाजार में वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक मुख्यालय से मर्दानपुर कंपोजिट विद्यालय तक निकाली गई। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल वाहनों पर सवार शिक्षकों और कर्मचारियों ने रास्ते भर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली बाजार के कटरा चौराहा, आंबेडकर तिराहा, ठाकुरगंज सहित प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। जहां हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा है सबका अधिकार और पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे नारे लगाए गए। विधायक सुरेश पासी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। शिक्षा से ही बच्चों के सपने संवरेंगे। इसलिए हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.