सीवान, मई 26 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खोरी पाकर स्थित मदरसा दारुल उलूम आरफिया रजाए खुदा के प्रांगण में रविवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद फैजाने इल्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे उलेमा-ए-किराम और शायरों ने शिरकत की। देर रात तक चली इस धार्मिक एवं शैक्षणिक महफिल में गांव समेत दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं मौजूद रहीं। शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद शायर नौशाद मिस्बाही, बिलाल रजा शिवानी और शाहबाज रजा नूरी कलकत्तवी ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। यह भी पढ़ें- मदरसा के चार छात्रों की हुई दस्तारबंदीमुख्य वक्ता का संबोधन मुख्य वक्ता सिद्दीक हसन झारखंडी बाबा ने अपने संबोधन में कहा कि "सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां ह...