रांची, मार्च 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर डोड़मा में मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित 249वें नूतन शिक्षा भवन 'बिरसा आश्रम छात्रावास' का लोकार्पण बुधवार को धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा तथा वनवासी कल्याण केंद्र के संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित प्रफुल्ल अकांत ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा के लिए इस तरह के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से बनाए जा रहे विद्यालय भवनों से वनवासी समाज और  जनजातियों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। अकांत ने कहा कि शिक्षा से ही जनजातीय समाज की किस्मत बदल सकती है। श्रीहरि व...