कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने हाल ही में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की अध्यक्ष पद पर नियुक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामंडलेश्वर पूज्य दीदी साध्वी निरंजन ज्योतिजी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बधाई क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। साध्वी निरंजन ज्योति ने इस मुलाकात के दौरान समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज केवल एकजुटता से ही मजबूत बन सकता है। साथ ही उन्होंने शिक्षा को सर्वोपरि बताया और जोर देकर कहा कि शिक्षित समाज ही भविष्य में तरक्की कर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने आवाहन किया कि समाज को एकजुट रहने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.