बस्ती, अप्रैल 12 -- दुबौलिया। दुबौलिया कस्बे में संचालित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फैजुर्रहमान में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि इं. अनस रजा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसे के बच्चों के नातिया कलाम से हुआ। बच्चों ने दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम की महत्ता बताने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को मदरसा प्रबंधक शमसुद्दीन अंसारी एवं पूर्व प्रबंधक मुख्तार अहमद ने माला पहनाकर एवं शाल भेंटकर स्वागत किया। मदरसे के बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा की शिक्षा ही वह उजाला है जो समाज से अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर सकता है। यहां के बच्चों ने जिस प्रकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.