सिमडेगा, अप्रैल 18 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के घाघमुंडा में चीक बड़ाईक समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीएफओ लक्ष्मीनाथ बड़ाईक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय बड़ाईक एवं जलसु बड़ाईक उपस्थित थे। अधिवेशन का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। बताया गया कि अधिवेशन का आयोजन सामाजिक संगठन को मजबूत करने, परंपरा संस्कृति को संजोने और सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। मौके पर अतिथियों ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज शिक्षित होगा, तभी हम विकसित हो सकते हैं। शिक्षा से ही जागरूकता बढ़ेगी और लोग अपने उत्तरदायित्वों को समझेंगे। अजय बड़ाईक ने कहा कि संस्कृति समृद्घ रहेगी तो संस्कार भी समृद्घ होगा और समृद्घ संस्कार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.