रांची, सितम्बर 21 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सोमा टाना भगत आदिवासी उच्च विद्यालय टांगर में सोमवार को शिक्षक दिवस सह करम पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक करम गीत-नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सन्नी टोप्पो ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं। शिक्षा आदिवासी समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। करम पर्व प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में मना करमा उत्सव युवा पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं ...