अमरोहा, अप्रैल 18 -- अमरोहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को थाना अमरोहा देहात की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय व सामाजिक पहल करते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन तथा एएसपी अखिलेश भदौरिया के मार्ग दर्शन में टीम में शामिल कांस्टेबल करणपाल, संजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल चीनू ने देहात क्षेत्र के गांव रफातपुरा पहुंचकर सर्वे किया। शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं को चिन्हित करते हुए अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। इसके बाद टीम द्वारा 10 बच्चों को प्राथमिक विधालय रफातपुरा ले जाकर उनका विधिवत प्रवेश कराया। एसपी ने टीम के इस कार्य की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.