सीतापुर, जनवरी 31 -- लहरपुर/केसरीगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले घुमंतू समाज के लोगों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देश पर शुक्रवार को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने 64 बच्चों का नजदीक के परिषदीय स्कूलों में दाखिला करवाया। इसके साथ ही बच्चों को निःशुल्क ड्रेस व शिक्षण सामाग्री भी मुहैय्या कराई है। गौरतलब बात है कि कस्बे के ठठेरी टोला मोहल्ला में झुग्गी झोपड़ियों में घुमंतू समाज के लोग निवास करते हैं। इस समाज के लोगों के बच्चे प्राथमिक शिक्षा से वंचित थे। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीएसए को बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीएसए ने यहां के स्कूल न जाने वाले बच्चों का सर्वे कराया और बच्चों का नजदीक के परिषदीय स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.