शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित साक्षरता अभियान के तहत सोमवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। शिव नादर फाउंडेशन के सहयोग से चलाए गए शिक्षा प्लस कार्यक्रम के प्रथम बैच के 35 बंदियों को साक्षरता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि दूसरे बैच के 30 बंदियों को अध्ययन सामग्री वितरित कर उनकी शिक्षा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने कहा कि शिक्षा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। कारागार का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों को सुधारकर आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 6 मई 2026 तक चले इस अभियान में निरक्षर बंदियों को पढ़ना-लिखना सिखाया गया, जिससे उन...