गुमला, मार्च 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। केओ कॉलेज गुमला में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला शिकायत निवारण कोषांग और आंतरिक सुरक्षा आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.सीमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। जिसे डॉ. तेतरू उरांव ने प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ.सीमा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। मौके पर बीएड संकाय के प्रो. मंती उरांव ने अपनी कविता के माध्यम से विचार व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.