कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवतहा बाली में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर विदाई दी गयी। कॉलेज प्रबंधक ने विदाई समारोह में छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कॉलेज के सभी गुरूजनों का आशीर्वाद लेकर आगामी पढ़ाई की तैयारियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। क्षेत्र के देवतहा बाली में स्थित स्व. त्रियुगी नारायण नाथ पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा दसवीं के अमित, राजकुमार, प्रिंस, अनुष्का, रीतू, निशा, व कक्षा बारहवीं के राधा, रोशनी, सावित्री, सोनाली, राहुल, मनोहर, अनिकेत आदि छात्र छात्राओं की विदाई की गयी। कॉलेज के प्रबंधक रविन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। जहां शिक्षा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.