प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय महिला महाविद्यालय, बेहट (सहारनपुर) के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। शासन ने यह निर्णय उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नियमावली-2023 के नियम 6(1) के अंतर्गत सम्यक विचार-विमर्श के बाद लिया है। विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के आदेश के मुताबिक संजय कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वर्तमान महाविद्यालय से नियमानुसार कार्यमुक्त होकर अविलम्ब उप सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण करें। प्रतिनियुक्ति अवधि के दौरान उनकी सेवा शर्तें शासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार लागू होंगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.