अररिया, फरवरी 20 -- अररिया, निज संवाददाता बिहार राज्य शिक्षा सेवक- शिक्षा सेवक तालिमी मरकज संयुक्त संघ जिला इकाई अररिया ने सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया।संयुक्त संघ के जिलाध्यक्ष मो सरताज की अध्यक्षता में आयोजित धरना में बड़ी संख्या में जिले के सभी प्रखंडो में कार्यरत शिक्षा सेवक-शिक्षा सेवक तालिमी मरकज शामिल हुए। धरना समाप्ति के बाद जिले के शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज कर्मियों ने 17 वर्षों के शैक्षणिक व प्रशिक्षण अनुभव के आधार पर शिक्षक पद पर समायोजन और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।डीएम को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज कर्मी पिछले 17 वर्षों से निरंतर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया ...