भभुआ, मार्च 7 -- गरीब व दलित बच्चों को कोचिंग देकर स्कूल से जोड़ने के कार्यों की जांच कैमूर जिले में फिलहाल 292 शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज हैं कार्यरत (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग ने जिले में कार्यरत शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज के कार्यों की जांच शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षा से वंचित गरीब एवं दलित वर्ग के बच्चों को कोचिंग के माध्यम से विद्यालय से जोड़ा जा रहा है या नहीं तथा उनकी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बन रही है अथवा नहीं। सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने बताया कि जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज को दिए गए दायित्व का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें टास्क के रूप में 20 गरीब व दलित बच्चों को स...