बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में अक्षर आंचल योजना के तहत कई शिक्षा सेवकों को अब तक स्मार्ट फोन समेत अन्य शिक्षण सामान नहीं दिए गए हैं। बिहार प्रगतिशील प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ ने इसकी शिकायत जन शिक्षा के निदेशक विनायक मिश्र से की थी। इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने साक्षरा के डीपीओ को अविलंब शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...