जमशेदपुर, फरवरी 27 -- स्वयंसेवी संस्था एसएमबी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा सेतु कार्यक्रम 7 मार्च को प्राथमिक विद्यालय मनपीटा घोराबांधा (टेल्को) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और अल्पाहार प्रदान कर उनके शैक्षिक विकास को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थियों को कॉपियां एवं नोटबुक, पेंसिल एवं रबर, क्रेयॉन और रंगीन पेंसिल दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बच्चों को बिस्कुट, चिप्स, जूस और चॉकलेट भी प्रदान किए जाएंगे। फाउंडेशन के चेयरमैन प्रकाश मुखर्जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...