हल्द्वानी, अगस्त 10 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उत्तराखंड की शैक्षणिक सुविधाओं के विकास और केंद्र से मिल रही वित्तीय सहायता का मुद्दा उठाया। अतारांकित सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि प्रदेश में समग्र शिक्षा, पीएम श्री और उल्लास जैसी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच समग्र शिक्षा के तहत उत्तराखंड में करीब 2,042 करोड़ रुपये, पीएम श्री योजना में 155 करोड़ रुपये और उल्लास योजना में करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए गए। पीएम श्री योजना के तहत प्रदेश के 241 स्कूलों का चयन हुआ है। इन योजनाओं से स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं, विज्ञान-कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय...