कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को ध्यान में रखते हुए कोडरमा जिले के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल के माध्यम से नियमित रूप से टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षा सुरक्षा कवच योजना के अंतर्गत संचालित आवासीय पठन-पाठन कार्यक्रम द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी कराई जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा सुरक्षा कवच योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति के मूल्यांकन हेतु आयोजित साप्ताहिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.