चाईबासा, मार्च 29 -- मझगांव, संवाददाता। शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल के लिए नहीं एक लक्ष्य तय कर मंजिल तक पहुंचने के लिए प्राप्त करें। शिक्षा वह हथियार है जिसके बल पर आप ऊंचे से ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। यह बातें हाटगमहरिया प्रखंड के कुसमुंडा पंचायत के बडमिता उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पांच कमरों का भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और मझगांव प्रखंड के आसानपाठ पंचायत के आसानपाठ पुखुरपी मेन रोड से गंगपुर नदी तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कही। विधायक ने कहा कि मझगांव प्रखंड के आसानपाठ पंचायत में पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 6 माह के अंदर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद स्थानीय लोगों को बरसात सहित अन्य मौसम में आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.