मुरादाबाद, जनवरी 3 -- शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर हम उस अग्रणी समाज सुधारक को स्मरण करते हैं जिन्होंने सेवा और शिक्षा के जरिए सामाजिक बदलाव के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे समानता, न्याय और करुणा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध थीं। उनका मानना था कि शिक्षा सामाजिक बदलाव का सबसे शक्तिशाली साधन है। इस मौके पर महासचिव फुरकान, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र कुमार, प्रेम बाबू बाल्मिक समेत पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...