पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया। श्री श्रवण एजुकेशन की ओर से आर्ट गैलरी में भव्य शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की उपस्थिति रही। इस वर्ष 12 वीं के कला संकाय के द्वितीय बिहार टॉपर ' लकी अली अंसारी ' के साथ - साथ सीमांचल क्षेत्र के 650 से भी अधिक छात्र -छात्राओं एवं कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्रवण एजुकेशन के निदेशक कन्हैया साह ने अपने संबोधन के दौरान सभी छात्र - छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए लाभदायक कोर्सेज की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राजन आनंद और शम्स तबरेज सालेहपुरी ने अपने शानदार मंच संचालन के बदौलत शमां बांध दिया। यह भी पढ़ें- ललित कला के शिक्षक शांतनु दासगुप्ता क़ो किया गया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.