उन्नाव, दिसम्बर 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता।भारतीय शिक्षा समिति, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने शनिवार को गोपीनाथपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आचार्यों से संवाद किया। उन्होंने कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की व सफलता के गुर बताए। मातृ सम्मेलन में उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी भावनाओं को समझें व उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अधिक सक्षम है। इस अवसर पर विद्यालय की डिजिटल पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में सम्भाग निरीक्षक सुरेश सिंह, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह, प्रबन्धक राकेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, शिव सिंह, मनोज सिंह, रचना सिंह, दुर्गा तिवार...