महोबा, अप्रैल 13 -- महोबा,संवाददाता। शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाध्यापक पर शिक्षण कार्य में लापरवाही व सरकारी धन का दुरुपयोग करने आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पनवाड़ी विकास खंड के कोहनियां गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोला है। धन्नी कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों से विद्यालय की साफ सफाई कराई जाती है। बताया कि विद्यालय के लिए आई धनराशि का मनमाने तरीके से उपभोग किया जा रहा है। भुगतान का ब्यौरा मांगने पर प्रधानाध्यापक अभद्रता कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विद्यालय में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण आरोप है कि प्रधानाध्यापक के द्...