शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है : विधायक
गया, मई 16 -- टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र की उतलीबारा पंचायत अंतर्गत मंझौली गांव में शनिवार को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन सह स्थापना समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल यादव, बीडीओ अलीशा कुमारी, एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय, मुखिया कंचन देवी व समाजसेवी उमेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर नवसृजित विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षित समाज ही विकास और समृद्धि की ओर बढ़ता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। हर गांव और हर गरीब बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा संकल्प है, ताकि वे आत्मनिर्भर और सफल बन सकें।
शिक्षा का महत्व बीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.