शिक्षा समाज की तरक्की की होती है बुनियाद : मदनी
रुडकी, जून 24 -- कलियर, संवाददाता। जमीयत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिवेशन में मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की बुनियाद होती है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। शमीम साबरी कॉलोनी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद हमेशा देश में आपसी सौहार्द, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का काम करती रही है। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा शिक्षा, समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.