रामगढ़, जनवरी 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शिक्षा जागरण मंच के सचिव रामेश्वर गोप ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। सावित्रीबाई फुले ने यही संदेश समाज को दिया है। वो नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और मानव अधिकारों की प्रखर अग्रदूत थीं। उन्होंने अपने संघर्षों और त्याग के बल पर समाज को शिक्षा का महत्व समझाया और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। रामेश्वर गोप ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई और महिलाओं तथा दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.