शिक्षा सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की आधारशिला: राखी कुमारी
मुंगेर, जुलाई 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के अग्रहण स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नवम कक्षा का सत्रारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की नवनामांकित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। स्कूली यूनीफार्म और आइकार्ड के साथ पहुंची छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक राखी कुमारी ने उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की आधारशिला है। विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन व अनुशासन के साथ अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और उपलब्धियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.