काशीपुर, अगस्त 26 -- जसपुर, संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा सचिव समेत अपर निदेशक और निदेशक से मुलाकात की। शिक्षा सचिव ने शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंगलवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा और प्रदेश महामंत्री डॉ. महावीर बिष्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में शिक्षा सचिव ज्योति यादव से मुलाकात की। इस दौरान राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर वार्ता हुई। शिक्षा सचिव ने डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, 10 हजार रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने और सभी शिक्षकों को तदर्थ स...