नैनीताल, फरवरी 27 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शिक्षा सचिव से मुलाकात कर क्षेत्र के विद्यालयों का उच्चीकरण करने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में कई हाईस्कूलों का उच्चीकरण होना है। जिनका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। कहा कि विद्यालयों का उच्चीकरण ना होने के चलते छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते शिक्षा सचिव रवि नाथ रमन से विद्यालयों के उच्चीकरण करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.