मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- नागरिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष फिरोज खान ने सर सैयद अहमद खां के योगदान को याद करते हुए कहा कि इंसान जन्म से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से महान बनता है। सर सैयद ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और राष्ट्र चिंतन के बल पर समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। फिरोज खान ने कहा कि सर सैयद अहमद खां का सबसे बड़ा संदेश शिक्षाक संस्थाओं की स्थापना और उन्हें मजबूत बनाने का था। संस्थाएं लंबे समय तक समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देती हैं, जबकि व्यक्ति आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सर सैयद ने मुसलमानों की शिक्षा और विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। यह भी पढ़ें- Bareily News: एफआर इस्लामिया कॉलेज में मनाई गई सर सैयद अहमद खान की जयंती उनके योगदान के कारण आज भी उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित राष्ट्रीय और अंतर...