कौशाम्बी, मार्च 28 -- शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंझनपुर स्थित डायट में आयोजित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को शोध प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्होंने शोध की विभिन्न विधियों, डेटा संग्रह, विश्लेषण तथा निष्कर्ष निकालने की वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इससे प्रतिभागियों में शोध कार्य के प्रति रुचि और समझ में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। समापन समारोह में एलएलएफ कोर्स के प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेंटर दिलीप सर (एसआरजी), बेसिक शिक्...