शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- धौरहरा, संवाददाता। गुरुवार को शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जज्बे के साथ फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा की शुरुआत टापरपुरवा स्थित पेट्रोल पंप से हुई। यात्रा चनपुरा, रमियाबेहड़ होते हुए ढखेरवा चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। ढखेरवा चौराहे पर पहुंचने के बाद शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। यह भी पढ़ें- Mau News: शहीदों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.