गाजीपुर, फरवरी 21 -- मरदह। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बिरनो का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि बीईओ बिरनो मिनहाज आलम अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बीईओ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित करें। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का चौमुखी विकास करना जरूरी है और उसे किया जा रहा है। जिस बच्चे में जिस तरह की प्रतिभा होगी वह उस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। मुख्य अतिथि ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक अयोध्या प्रसाद, उमेश चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, विपिन चंद्र गौतम, इंदल राम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.