गया, अप्रैल 16 -- गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी गुरुवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र व विभाग अध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक परिक्रमण की बस को रवाना किया। प्राचार्य प्रोफेसर सरस्वती सिंह चंद्र ने कहा कि शैक्षिक परिभ्रमण बी एड पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग है। राजगीर, नालंदा और पावापुरी यह शैक्षिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान अर्जन की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने कहा कि भारत के भविष्य को गढ़ने वाले इन भावी शिक्षकों को भारतीय इतिहास से भी परिचित होना अति आवश्यक है। मौके पर सहायक प्राध्यापिका डॉ. रानी नीना प्रियदर्शनी,निखत परवीन विदुषी कुमारी, कर्मचारी मुजाहिद इमाम अहमद व अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.