शिक्षा शास्त्री व बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
दरभंगा, मई 31 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित दो वर्षीय बीएड और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2026 का आयोजन आगामी सात जून को होगा। इसके लिए राज्य के 11 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दरभंगा शहर में 13 हजार छात्रों के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें संस्कृत विवि के शिक्षा शास्त्री छात्रों के लिए दरभंगा स्टेशन के नजदीक विद्यापति चौक के सामने एमएलएसएम कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के विवि नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी को यातायात की सुविधा एवं सेंटर पर आवश्यक मूलभूत सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.