शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए बने नोडल अधिकारी
दरभंगा, अप्रैल 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। शिक्षा शास्त्री व बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल संचालन और समन्वय के उद्देश्य से प्रत्येक विश्वविद्यालय से एक एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। इसके आलोक में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से कुलसचिव प्रो. ब्रजेश पति त्रिपाठी ने अधिसूचना जारी कर शिक्षा शास्त्र विभाग में प्रतिनियुक्त सहायक प्राचार्य डॉ. रामसेवक झा को विश्वविद्यालय का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि इस वर्ष बीएड एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय कर रहा है।शिक्षा शास्त्र विभाग के निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2025 में डॉ. रामसेवक झा नोडल पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.