शिक्षा व समाज सेवा में योगदान को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
औरंगाबाद, मार्च 17 -- समाजसेवी व शिक्षाविद् प्रो. दिनेश प्रसाद के निधन पर मंगलवार को शोक व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की तथा संचालन रामेश्वर कुमार रौशन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद स्व. प्रो. दिनेश प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बताया कि दधपी गांव निवासी प्रो. दिनेश प्रसाद अनुग्रह स्मारक महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और उनका निधन 15 मार्च 2026 को हुआ। उन्हें विद्वान, स्पष्टवादी, सिद्धांतवादी और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया। सभा में उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के गरीब वर्ग को शिक्षित करने के प्रयासों की सराहना की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि उनकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.