देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोना को शिक्षा व समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'नेशनल एक्सीलेंस अचीवर सर्टिफिकेट' से सम्मानित किया गया है। वेलरेड फाउंडेशन ने उन्हें यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया। जितेंद्र लंबे समय से छात्रों को निशुल्क पाठ्य सामग्री बांटने, स्कूलों में करियर काउंसलिंग और शिक्षकों को नई तकनीक से पढ़ाने का प्रशिक्षण देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत राशि भी जुटा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...