दरभंगा, अक्टूबर 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के पीजी समाजशास्त्र विभाग व महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह चेयर के संयुक्त तत्वावधान में महाराजाधिरार डॉ. सर कामेश्वर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को सामाजिक विकास में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह का योगदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष सह सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार ने कहा कि महाराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने शिक्षा, शोध एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से अनेक शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के विकास को गति मिली तथा उन्होंने उच्च शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि विवि ...